Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी संग शादी कर लौटी युवती को लेकर हुआ विवाद
  • हरिद्वार

प्रेमी संग शादी कर लौटी युवती को लेकर हुआ विवाद

RNS INDIA NEWS 26/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  करीब तीन सप्ताह पूर्व अपहृत युवती प्रेमी के संग शादी रचा कर कोतवाली पहुंच गई। उनके साथ उनका अधिवक्ता भी मौजूद था। युवती ने प्रोटेक्शन वारंट की प्रति पुलिस को देकर सुरक्षा देने की मांग की। सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने उसे नाबालिग बताकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया। पुलिस का कहना है बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लंढौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कारोबार के सिलसिले में क्षेत्र में रह रहा एक युवक सात नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लगातार दोनों को तलाश कर रही थी। लापता युवती अपने प्रेमी के साथ शुक्रवार को अधिवक्ता को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। दस्तावेज प्रस्तुत कर उसने खुद को बालिग बताया। साथ ही खुद की मर्जी से युवक के साथ शादी करने की बात कही। युवती ने कोर्ट से जारी प्रोटेक्शन वारंट पुलिस के सामने पेश किया गया। सूचना पर उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए तथा उन्होंने एक प्रपत्र पुलिस के सामने पेश किया। बताया गया कि युवती नाबालिग है। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने युवती को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण कर बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। एसएसआई रफत अली का कहना है कि बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। कोर्ट जैसे भी आदेश होंगे, उसी के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फायरिंग के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा
Next: दूध कारोबारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.