Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जिले से तीन-तीन कैबिनेट मंत्री, पर चार-चार तहसील एक एसडीएम के भरोसे
  • पौड़ी

जिले से तीन-तीन कैबिनेट मंत्री, पर चार-चार तहसील एक एसडीएम के भरोसे

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

पौड़ी।  जिले से तीन मंत्री होने के बावजूद कई तहसीलों में पूर्णकालिक एसडीएम नहीं है। बीरोंखाल तहसील उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत और सिचांई मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बावजूद इसके पूर्णकालिक एसडीएम की तैनाती नहीं हो पाई। स्थिति यह है कि एक एसडीएम के पास जिले की चार-चार तहसीलों की जिम्मेदारी है और लोग राजस्व विभाग से जुड़े जरूरी कामों के लिए परेशान रहते हैं। एसडीएम धुमाकोट इस वक्त जिले की चार तहसीलों का कामकाज देख रहे हैं। उनके पास धुमाकोट, बीरोंखाल, थलीसैंण और यमकेश्वर की जिम्मेदारी है। बीरोंखाल और थलीसैंण तहसील में तो लंबे समय से तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा हैं। इस स्थिति में अफसर भी एक तहसील में ज्यादा समय नहीं दे पाते। इससे क्षेत्र के विकास कार्यों सहित ग्रामीणों के काम भी लंबे समय तक लटके रहते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में इसे लेकर गुस्सा भी है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. जेएस नेगी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ख्यात सिंह नेगी कहते हैं कि भाजपा के दो कैबिनेट मंत्रियों के क्षेत्र की तहसीलों में पूर्णकालिक अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पा रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी कामकाज कैसे चल रहे हैं।
लोगों की दिक्कतों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, धुमाकोट एसडीएम प्रवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी तहसीलों में रोस्टर बना रखा हैं, वह पूरा समय दे रहे हैं।
जिले में खाली चल रही तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदारों के पद भरने के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जाता है।
– डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी , पौड़ी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों रुपये की स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Next: सड़क से नीचे गिरा ट्राला, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.