Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ युकां का प्रदर्शन
  • देहरादून

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ युकां का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश।  डोईवाला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भानियावाला स्थित हरिद्वार तिराहे की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। पूर्व सीएम पर क्षेत्रवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। बुधवार को डोईवाला में युवा कांग्रेस के बैनर तले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व राजीव गांधी पंचायत संगठन के सदस्यों ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला फूंककर पूर्व सीएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भानियावाला में हरिद्वार तिराहा दुर्घटनाओं का सबब बन गया है। यहां सड़क की स्थिति बहुत बुरी है। गड्ढों की वजह से राहगीरों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। यहां उड़ने वाली धूल से भी लोग परेशान हैं। युकां डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि साल भर से हरिद्वार तिराहे की सड़क का बुरा हाल है। लेकिन संबंधित विभाग व स्थानीय विधायक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्र के वर्तमान विधायक बीते साढ़े तीन साल सीएम रहे, लेकिन क्षेत्र में विकास नहीं करवा पाए। युकां प्रदेश सचिव मनीष यादव ने कहा कि रोजाना सरकार के जनप्रतिनिधि इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि अगर जल्द ही इस मार्ग को ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ अली, युकां विधानसभा सचिव आशिक अली, युकां सोशल मीडिया अध्यक्ष अनुज कन्नौजिया, अंकुश सैनी, अब्दुल, अमन बिष्ट, नसीब मलिक आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान?
Next: प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.