Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग के वेनीताल में टूरिस्ट फेस्टिवल जल्द
  • चमोली

कर्णप्रयाग के वेनीताल में टूरिस्ट फेस्टिवल जल्द

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

चमोली। कर्णप्रयाग के वेनीताल में जल्द लोग खगोलीय गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। यहां जिला पर्यटन विभाग टूरिस्ट फेस्टिवल कराने की तैयारी कर रहा है। स्थितियां अनुकूल रही तो आगामी दिसंबर माह में यह फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। विकासखंड का वेनीताल प्रदेश सरकार की योजना 13 जिले 13 डेस्टीनेशन के तहत चयनित है। यहां करीब एक हेक्टेयर भूमि पर पर्यटन विभाग एस्ट्रो विलेज बनाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें यहां टूरिस्ट आकर टेलीस्कोप एवं अन्य मशीनों से खगोलीय गतिविधियों का लुत्फ ले सकेगा। विभाग ने एस्ट्रोविलेज के लिए शासन में करीब 5 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा है। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडे का कहना है कि फिलहाल यहां टूरिस्ट फेस्टिवल कराने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत प्राइवेट एजेंसियों को हायर कर यहां टेलीस्कोप सहित अन्य मशीनें लाई जाएंगी और क्लीयर स्काई में पर्यटकों को खगोलीय गतिविधियों से रूबरू कराया जाएगा। पांडे ने कहा कि वेनीताल टूरिस्ट फेस्टिवल को आगामी दिसंबर माह में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इधर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा और संबंधित क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता सेमवाल ने कहा कि इससे वेनीताल में पर्यटन गतिविधियां बढ़ सकेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रांसी पहुंची भगवान मदमहेश्वर की डोली
Next: 20 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.