Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र में दिया धरना
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य

द्वाराहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र में दिया धरना

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
03- (1)

अल्मोड़ा। बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से खफा विभिन्न संगठनों के लोगों ने शनिवार को स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में एक दिवसीय धरना कर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से द्वाराहाट, सुरईखेत, बिंता, बग्वालीपोखर, कफड़ा, सुरईखेत, सिमलगांव आदि क्षेत्रों में डाक्टरों की तैनाती की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दो माह के समयावधि में स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अल्ट्रासांउड आदि की व्यवस्थाएं सुचारू नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जायेगा। कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मानकों के अनरूप विशेषज्ञ डाक्टरों का लंबे समय से अभाव रहा है। वहीं अल्ट्रासाउंड आदि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी स्वास्थ्य केन्द्र मात्र रेफर सेंटर बन गया है। जबकि द्वाराहाट में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, डिग्री कॉलेज, तहसील आदि सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान विद्यमान हैं। बावजूद इसके अस्पताल सफेद हाथी बना हुआ है। आंदोलनकारियों ने बाद में तहसीलदार नीना चन्द्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, रिश्कन घाटी संघर्ष समिति अध्यक्ष हरवंश सिंह, खिरो घाटी के लक्ष्मण सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेन्द्र अधिकारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि चन्द्रशेखर जोशी, जगदीश रौतेला, नारायण रावत, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज रावत, पूजा, रेखा उपाध्याय, मंजू आर्या, विवेक तिवारी, भावना, कैलाश फुलारा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप
Next: राजेंद्र की हत्या में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.