Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • परिसंपत्ति बंटवारा से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ: हरीश रावत
  • हरिद्वार

परिसंपत्ति बंटवारा से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
harish rawat

रुड़की।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को प्रदेश के लिए नुकसानदायक बताया। पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी डैम व बहुत सारे प्राकृतिक जलस्रोतों पर प्रदेश की दावेदारी ही खत्म कर दी है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ खानपुर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा शुरू करने से पूर्व उन्होंने कहा कि सीएम धामी यूपी के साथ परिसंपत्तियों का बंटवारा कर जश्न मना रहे हैं। पर हकीकत यह है कि उन्होंने उत्तराखंड की अधिकांश संपदा उत्तर प्रदेश का सौंप दी हैं। टिहरी डैम के पानी पर उत्तराखंड का अधिकार खत्म हो गया है। जिन संपत्तियों पर कोर्ट में मुकदमे विचाराधीन थे, उन्हें भी सीएम ने वापस लेने की घोषणा की है। इससे भविष्य की संभावनाएं भी समाप्त हो गई हैं। दावा किया कि सीएम के इस कदम से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र के अलावा जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां गलत फैसलों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों की गलत नीतियों की वजह से ही देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है, युवा निराश हैं। किसान खेती से तौबा कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को जड़ से उखाड़कर फेंकने का आहवान किया। पदयात्रा में डॉ. उमादत्त शर्मा, कृष्णपाल मुखिया, सत्यवीर गुर्जर, गुफरान अंसारी, जगमेर सिंह, नसीम अंसारी, तालिब प्रधान, अमित शर्मा, रतेंद्र तिवारी, ताहिर हसन, वरुणेश चौधरी, सनव्वर राजा, अरुण चौधरी, राजपाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दुल्हन के 3 चचेरे भाइयों की हुई मौत
Next: शादी समारोह में चोरी के प्रयास में युवक की धुनाई, अन्य दो फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.