Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पाक का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराने वाले अभिनंदन वीर चक्र से हुए सम्मानित
  • राष्ट्रीय

पाक का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराने वाले अभिनंदन वीर चक्र से हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनन्दन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के स्न-16 को मार गिराया था। इसके बाद उन्हें ग्रुप कैप्टन बना दिया गया था।
इसके साथ ही पुलवामा में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।
14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में काफिले पर फिदायीन हमला किया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने 26-27 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। भारत के इस हवाई हमले में पाकिस्तान में बैठे 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।
एयरस्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय एमआईजी-21 उड़ा रहे थे। उन्होंने उसी विमान से पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था। हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था।
अभिनंदन ने एमआईजी-21 से एफ-16 को मार गिराया था। इससे दुनियाभर में उनकी तारीफ हुई थी। इसका कारण ये था कि एफ-16 बहुत ही एडवांस्ड लड़ाकू विमान था, जिसे अमेरिका ने बनाया था, जबकि एमआईजी-21 रूस का बनाया 60 साल पुराना विमान था। भारत ने 1970 के दशक में रूस से एमआईजी-21 को खरीदा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने एक लाख से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: कर्नाटक में भारी बारिश का कहर, 24 लोगों की मौत, 5 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.