Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • लोनिवि की लापरवाही के चलते पुल का काम लटका
  • चमोली

लोनिवि की लापरवाही के चलते पुल का काम लटका

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

चमोली। विकासखंड के दो पट्टियों के दर्जनों गांवों को नैनीताल हाईवे पर सिमली में जोड़ने वाला मोटर पुल पिछले पांच सालों में भी नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द पुल का निर्माण पूरा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। विकासखंड के कपीरी पट्टी के बणसोली, सुमल्टा, कोलाडुंग्री, केलापानी सहित चांदपुर के डिम्मर, सिमली, मज्याड़ी सहित कई गांवों को जोड़ने के लिए सिमली में पिंडर नदी पर करीब नौ करोड़ की लागत से पांच साल से मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोनिवि गौचर द्वारा निर्माणाधीन पुल से कर्णप्रयाग-डिम्मर और डिम्मर-बणेसोली सड़कें सिमली से जुड़ सकेंगी। साथ ही कपीरी के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सकेगा। केलापानी के बलवंत सिंह, चंदन सिंह, पुष्कर सिंह रावत, पूर्व प्रधान खिलदेव सिंह रावत और महिपाल सिंह नेगी आदि का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही के चलते पुल का काम लटका पड़ा है। इधर मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी और बीरेंद्र मिंगवाल का कहना है कि भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते पांच सालों में यह पुल नहीं बन पाया है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस पुल की स्वीकृति के साथ ही बजट रिलीज कर काम शुरू किया था। इधर लोनिवि सहायक अभियंता एमएस रावत ने बताया कि पुल का काम श्रमिकों के अभाव में अभी बंद है। कांट्रेक्टर को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण स्थाई राजधानी को नंदप्रयाग पहुंचा पैदल मार्च
Next: वाहन किराया निर्धारित करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.