Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 20 लाख की स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार
  • चम्पावत

20 लाख की स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

चम्पावत।  टनकपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 129.60 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 20 लाख आंकी जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी मूल रूप से यूपी के निवासी हैं। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर ऑपरेशन क्रेकडाउन अभियान के तहत पुलिस , एसओजी और एडीटीएफ के साथ चेकिंग पर थी। इस दौरान बनबसा मार्ग पर टनकपुर की ओर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो उनके पास से 129.60 ग्राम स्मैक की बड़ी खेप बरामद हुई। मौके से दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान आरिश खान पुत्र जफर और असलम खान पुत्र जफर निवासी शाहगढ़ बियूलिया, थाना बहेड़ी, हाल निवासी वार्ड-18 किच्छा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग स्मैक की बड़ी खेप पहाड़ में युवाओं को उपलब्ध कराने के साथ साथ नेपाल राष्ट्र में सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में पकड़े गये स्मैक तस्करों से पूछताछ में इनके नाम प्रकाश में आये थे। उसके बाद से ही एसओजी-एडीटीएफ की टीम इनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोल प्लाजा पर मिला परिजनों से बिछुडा बालक
Next: 2 लाख की चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.