Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों का सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी
  • देहरादून

छात्रों का सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
rns featured image new

देहरादून। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर डीएवी के तमाम छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने उन्हें बुलाकर आश्वासन दिया कि 22 नवंबर को उनकी उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से वार्ता करवाई जाएगी।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डीएवी कालेज के छात्र बड़ी संख्या में कचहरी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें बुलाकर उनका ज्ञापन लिया। चुनाव कराने या आयु सीमा में दो साल की छूट देने की मांग उठाई।
छात्र नेता हनी सिसोदिया ने बताया कि जब छात्र चुनाव की मांग लेकर टावर पर चढ़े थे तो सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर आकर उन्हें आश्वासन दिया था कि 20 नवंबर को उनकी सीएम या उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता करवाई जाएगी, लेकिन जब शुक्रवार को उन्होंने इस मामले में बात की तो अधिकारी अपनी बात से मुकर गए। कोई वार्ता नहीं हो पायी। गुस्साए छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता उदित थपलियाल ने बताया कि अब सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से वार्ता का आश्वासन मिला है। अगर इस बार वार्ता ना हुई तो छात्र कालेज बंद कराकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हनी सिसोदिया, उदित थपलियाल, आकिब अहमद, अंकित बिष्ट, सुमित कुमार, अभिषेक ममगाईं, शोएब अहमद, मनोज कुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल या सीएनजी का स्टिकर जरूरी, नहीं तो कटेगा 10000 का चालान
Next: युवाओं को शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करे रोडवेज प्रबंधन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.