Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • लंबित निर्माण और सुविधाएं न देने पर ओमेक्स पार्कबुड बद्दी को 20 लाख जुर्माना
  • सोलन

लंबित निर्माण और सुविधाएं न देने पर ओमेक्स पार्कबुड बद्दी को 20 लाख जुर्माना

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी):

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित आवसीय कॉलोनी ओमेक्स पार्कबुड पर रेरा हिमाचल प्रदेश का डंडा चला है। ओमेक्स रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा मामला उठाने के बाद रेरा ने अब ओमेक्स पार्कबुड को 20 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी रेरा ने 1 लाख और उसके बाद 10 लाख रूपये का जुर्माना ओमेक्स को लगाया था। यह कार्रवाई ओमेक्स पार्कबुड पर बाऊंड्री बॉल और क्लब के लंबित कार्य को समय पर पूरा न करने के चलते की गई है।

ओमेक्स रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रकाश छावड़ा, कमल चंदेल, नवीन तिलोगटा, मनमोहन सिंह व संजीव शर्मा ने बताया कि  विल्डर ओमेक्स लिमिटेड ने निम्न और मध्यम आय वर्ग के ज्यादातर ग्राहकों को दोनों हाथों से लूटा और अभी भी लूट रहे हैं। अधिकतर लोगों ने अपने जीवन भर की मेहनत की कमाई को सपनों के फ्लैट में निवेश किया। जब ग्राहकों ने फ्लैट लिए तो उन्हें बड़ी बड़ी सुविधाओं की सब्जबाग दिखाए गए। वर्ष 2006 शुरू हुई परियोजना में आज तक चारदिवारी पूरी नहीं हो पाई। कॉमन कल्ब आज तक ग्राहकों को नहीं सौंपा गया। भवन निर्माण में गुणवत्ता और कारीगीरी बिल्कुल ही खराब है। घटिया सामग्री का प्रयोग करने के चलते कुछ ही सालों में भवनों के अंदर और बाहर दरारें आने लगी। ओमेक्स रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन बिल्डर से इन मसलों को लेकर बार बार गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद अंत में रेरा हिमाचल प्रदेश ग्राहकों व निर्दोष लोगों के पक्ष में आया और ओमेक्स को बाऊंड्री बॉल और क्लब के लंबित कार्य को पूरा करने का आदेश दिया गया।

रेरा के आदेशों के बाद भी दोनों कार्य लंबित पड़े रहे और ओमेक्स लिमिटेड को समय दिया गया। जब निर्माण समय अवधि में पूरा नहीं हुआ तो पहले 1 लाख रूपये और दूसरी समय अवधि पर 10 लाख का जुर्माना रेरा द्वारा लगाया किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जुर्माने के बाद भी ओमेक्स लिमिटेड प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। दोनों काम पूरे नहीं होने पर अब तीसरी बार फिर रेरा ने 20 लाख का जुर्माना लगाकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी बिल्डर को दी है। कई अन्य मुद्दे अभी तक लंबित पड़े हैं जिन्हें आने वाले समय में रेरा के समक्ष उठाया जाएगा। एसोसिएशन ने रेरा की कार्रवाई का समर्थन और स्वागत करते हुए बिल्डर को चेतावनी दी है कि अगर अब भी प्रबंधन की नींद नहीं टूटी तो आगे गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग सीट से स्थानीय को दिया जाए टिकट: मगन सिंह
Next: जल स्तर बढ़ने से नदी में फंसे पोकलैंड मशीन के ऑपरेटर और हेल्पर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.