Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में खेल महाकुम्भ का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में खेल महाकुम्भ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित खेल महाकुम्भ की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज सांसद अजय टम्टा और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया। हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम में शुरू हुए इस खेल महाकुम्भ में बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उनको एक उचित मंच प्रदान करना है ताकि वे अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल हों और अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारें। उन्होने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है हम सभी कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल महाकुम्भ के माध्यम से युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहा हैं।
                               

 इस अवसर पर उन्होंने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि जिस खेलों में आपकी रूचि एवं लगन है उस खेल में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर परिश्रम एवं मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खेल महाकुम्भ में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले किसी भी खिलाडी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए इसके लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें।


जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 18 नम्बर से 27 नवम्बर तक चलेंगे जिसमें अंडर 14/ 17/21 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न वर्गों में एथलेटिक्स, बालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, फुटबाल, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग और बैडमिंटन प्रतियोगितांए खेली जाएंगी।
                         जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ के उदघाटन प्रतियोगिता 800 मीटर रेस में अंडर-17 वर्ग में राहुल सिंह प्रथम, अभय रावत द्वितीय और अक्षय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में रोहित मिश्रा प्रथम, निशान्त रौतेला द्वितीय और विक्की भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाडियों को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य शिक्षा अधिकारी एच0 बी0 चन्द, जिला क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार के अलावा युवा कल्याण, क्रीड़ा व शिक्षा विभाग के अनेक खेल समन्वयक व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्योलीकोट में पिंजरे में कैद हुआ तीसरा गुलदार
Next: सड़क की मांग को 130वें दिन भी आंदोलन में डटे रहे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.