Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अलग-अलग घटनाओं में छात्रा व मजदूर की आत्महत्या
  • ऊधम सिंह नगर

अलग-अलग घटनाओं में छात्रा व मजदूर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 26/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। दो अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात कारणों के चलते जहां एक छात्रा ने घर पर चुन्नी से फांसी पर लटककर जान दे दी, वहीं एक मजदूर ने घर के पास ही आम के बाग में पेड़ से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
केस नंबर-01 : ग्राम फिरोजपुर निवासी आंकाक्षा (18) पुत्री स्व.रामेश्वर एक स्कूल में कक्षा-11 की छात्रा थी। पिता की मौत के बाद मां रोशनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रुप में काम करने लगी। बुधवार की सुबह रोशनी खेत पर गई थी। जबकि आंकाक्षा घर पर अकेली थी। इसी बीच आकांक्षा ने अपनी चुन्नी से छत के कुंडे से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। वापस आने पर फांसी पर लटका देख मां ने शोर मचा दिया। आनन-फानन में छात्रा को नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। आकांक्षा की एक बड़ी बहन शिवानी है, जिसकी ग्राम जुडक़ा में शादी हो चुकी है। मौत के बाद मां का रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
केस नंबर-02 : आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर घोसी निवासी गोपाल (31) पुत्र वीर बहादुर मजदूरी करता था। वह परिवार के साथ सडक़ किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह घर से निकला और रात भर वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो वह घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतारकर घर ले आये। बताया जा रहा है कि इसी पेड़ पर पहले भी एक व्यक्ति फांसी पर लटककर आत्महत्या कर चुका है। परिजनों के अनुसार मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं पुलिस के अनुसार गोपाल शराब पीने का आदी था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाक्टर पर गर्भवती को गलत खून चढ़ाने का आरोप
Next: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन: राशिफल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.