Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • 24 नवम्बर तक कोविड-19 टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित : कृतिका कुलहरी
  • सोलन

24 नवम्बर तक कोविड-19 टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित : कृतिका कुलहरी

RNS INDIA NEWS 12/11/2021
kritika-kulhari-1

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि जिला की 24 नवम्बर, 2021 तक कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की दूसरी खुराक प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेन्सिग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में सभी उपमण्डलाधिकारियों, खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

कृतिका कुलहरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए 24 नवम्बर, 2021 की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त करने के लिए 29 नवम्बर, 2021 तक माॅपअप राउन्ड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी पात्र व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ मिलकर योजनाबद्ध कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को आर्थिक लाभ देकर सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि लोगों को इस दिशा में जागरूक किया जाए। लोगों को बताया जाए कि यदि उन्हें दूसरी खुराक के सम्बन्ध में मोबाइल पर संदेश प्राप्त नहीं हुआ है तो संदेश की प्रतीक्षा न करें और अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका लगवाएं। इस दिशा में आशा कार्यकर्ता अथवा निकट के स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण की दोनों खुराक कोविड-19 से बचाव का विश्वसनीय एवं सुरक्षित उपाय है।

जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य सम्बद्ध अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेन्सिग में भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. राजेश कश्यप ने की सपरून में फुटपाथ बनाने की पैरवी
Next: कौशल विकास भत्ता योजना के तहत उपलब्ध करवाए गए 08 करोड़ रुपए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.