Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन आमन्त्रित
  • सोलन

भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन आमन्त्रित

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

आरएनएस ब्यूरो सोलन। नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा सोलन जिला के युवाओं से भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 नवम्बर 2021 तक आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उपनिदेशक ईरा प्रभात ने आज दी।

ईरा प्रभात ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘सबका साथ-सबका विकास’ निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 18 से 29 वर्ष आयुवर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का प्रथम चरण खण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला के पांचों विकास खण्डों से चुनकर आए पहले तीन विजेताओं को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 5000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए 2000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 1000 रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 25000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए 10000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 5000 रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
ईरा प्रभात ने कहा कि राज्य स्तर पर प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 02 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए 01 लाख रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपए का सान्तवना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220544, मोबाइल नम्बर 94188-18512, 94181-54303 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले आठ दस दिन उत्तराखंड का मौसम खुशगवार रहने की उम्मीद
Next: शिक्षा प्रेरकों ने किया सीएम आवास कूच

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.