Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मुख्यमंत्री ने किया उत्तरकाशी जिले में 85 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
  • उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री ने किया उत्तरकाशी जिले में 85 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
1- ओडाटा (खुनीगाड़) से सरास मोटर मार्ग निर्माण स्टेज-2 लागत 1724.94 लाख।
2- कोटगांव नैटवाड़ से कलाप मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 895.67 लाख।
3- मोरी से सालरा मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 1001.39 लाख।
4- सुनकुंडी में हेलीपैड निर्माण लागत 115.32 लाख।
5- महरगांव हल्का वाहन मोटर मार्ग का उच्चीकरण व डामरीकरण लागत 71.90 लाख।
6- राजकीय इंटर कालेज जखोल में भवन निर्माण लागत 330.08 लाख।
7- सोलर पम्पिंग योजना गैच्चाण गांव तोक लागत 16.20 लाख।
8- सोलर पम्पिंग योजना नैटवाड़ बाजार लागत 3.80 लाख।
9- सोलर पम्पिंग योजना सुनकुंडी तोक लागत 12.00 लाख।
10- सोलर पम्पिंग योजना पुजेली 14.00 लाख।
11-पोरा में फल संग्रह केंद्र का निर्माण लागत 56.84 लाख।
12- नौगांव में मंडी का नव निर्माण 934.05 लाख।
13- आराकोट में सेब के भंडारण हेतु नियंत्रित वातावरण भंडार गृह (सीए कोल्ड स्टोर) का निर्माण लागत 12.95.01 लाख।
14- विकास खंड कार्यालय मोरी हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.94 लाख।
15-विकास खंड कार्यालय पुरोला हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.39 लाख।
मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ 37 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।
1- मैन्द्रथ से भंकवाड़ मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 562.70 लाख।
2- मुसई  सटटा के किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 112.42 लाख।
3-मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर के किमी 2.50 से बेग़ल मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 299.98 लाख।
4- त्यूणी -पुरोला-नौगाँव राज्य मार्ग संख्या 17 मोटर मार्ग पर बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 460.00 लाख।
5- मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मार्ग के किमी 1 से 4.5 एवं आराकोट नकोट मोटर मार्ग के किमी 1 से 7 तक बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 230.00 लाख।
6- सोलर पम्पिंग योजना बगरका तोक लागत 10.00 लाख।
7-सोलर पम्पिंग योजना धौना तोक लागत 10.00 लाख।
8- कोटगांव में जलाशय झील निर्माण 53.00 लाख।
9- राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में समेकित प्रयोगशाला निर्माण लागत 23.34 लाख।
मुख्यमंत्री ने की अहम घोषणाएं
1- बद्रासू – नानेई किमी 5 व 6 में आरसीसी मोटर निर्माण व सुरक्षात्मक कार्य।
2- नुणागाड़ से लूना तक 3 किमी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग कार्य।
3-गुराड़ी से पासा तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
4-मियागाड़ से धाति गुराड़ी खड़ में आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
5-खिला खड्ड पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
6-स्विपली खड्ड से पितरी तोक तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण किया जाएगा।
7-मोरी-बागी से मौताड़ किमी 3 पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
8- बदरासु मोटर मार्ग किमी 3 में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण किया जाएगा।
9-मोरी-नैटवाड़, सांकरी सड़क मार्ग किमी 12 आरसीसी मोटर सेतु व सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
10- बैराना फेतड़ी मोटर मार्ग किमी 2 व 3 में आरसीसी कलवट निर्माण कार्य किया जाएगा।
11-खाबली -गोडियाट सड़क के किमी 7 व 11 में 6 मीटर आरसीसी पुलिया विस्तार निर्माण कार्य।
12-मोरी नैटवाड़ सांकरी समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग से 65 गांव को जोड़ने हेतु किमी 1 से 4 तक क्षतिग्रस्त भाग का मरम्मत व  पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा।
13- मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग किमी 4 से परिवर्तन समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग के किमी 10 से 12 क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
14- पाव तल्ला के खड्ड पर पैदल हेतु आरसीसी 15 मीटर पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
15-फिताड़ी से ढांचा तक पैदल गस्ती मार्ग का पुनः निर्माण कार्य किया जाएगा।
16- रूपिन रेंज के अंर्तगत हड़वाडी में भूस्खलन रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
17-सुनकुंडी के उपला कनोला में आरसीसी पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
18- रूपिन रेंज के अन्तर्गत धौला से इस्लागाड़ चांगशील पर्यटन मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
19-पाव तल्ला से कलाव सम्पर्क मार्ग खेसडी खड्ड तक व पैदल असरसीसी पुलिया का निर्माण।
20 -पाव तल्ला के नई नागर खड्ड तक पैदल आरसीसी  कार्य का निर्माण।
21 नगर पंचायत नौगाँव के मुगरा घाटी में हॉस्पिटल तक बाईपास कार्य का निर्माण किया जाएगा।
22 विकास खंड नौगाँव के अंर्तगत भाटिया से कराड़ी मोटर मार्ग व मसाल गांव से गंगराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
23 नगाणगांव,गंगटाड़ी उद्यान केंद्र की स्वीकृति
24- कोल्ड स्टोर आराकोट का कार्य किया जाएगा।
25 रंवाई जौनपुर जनकल्याण समिति को देहरादून नगर निगम निःशुल्क भूमि आवंटित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बोले उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी।
आंगबाड़ी बहनों को दीवाली से पहले मिलेगा शानदार तोहफा:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव पहुँचे। यमुनावैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के समेकित विकास के लिए कई अहम घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता,साधु संतों के सहयोग और सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है नए कृषि कानून लागू कर केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश के किसानों के हित में कार्य कर रही है। नई कृषि नीति के तहत विभिन्न फसलों का उत्पादन करने के वाले किसानों को जहां आधुनिक तकनीकी मिलेगी वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2025 तक विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। प्रधानमंत्री जी के उत्तराखंड के प्रति बेहद लगाव है। रेल सेवा,चारधाम,हवाई सेवाओं समेत  कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। तथा गरीबों के जीवन मे परिवर्तन आया है। देश के अंदर हर क्षेत्र में कई कार्य हुए है। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों व जवानों का मनोबल बढ़ाया है। होली,दीवाली,जन्मदिन को जवानों के बीच मनाया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत मजबूत,शक्तिशाली और गौरवशाली भारत बन रहा है। जिसकी हम सबने कल्पना की उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिया कि दीवाली से पहले आंगनबाड़ी बहनों को शानदार तोहफा दिया जाएगा। सरकार ने आशा,ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन की सुविधा दी है।कोविडकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है उनके लिए वात्सल्य योजना लागू की है। शीघ्र ही आंगबाड़ी बहनों को एक तोहफा दिया जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत,निवर्तमान विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,पूर्व राज्य मंत्री जगबीर भंडारी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,एसपी मणिकांत मिश्रा,एडीएम तीर्थपाल सिंह,एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम पूर्वानुमान: मंगलवार को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश के आसार
Next: अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल से व्यापारियों और जनता को हो रही असुविधा – अमित जोशी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.