Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, दारचा से आगे नहीं जाएंगे वाहन
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, दारचा से आगे नहीं जाएंगे वाहन

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

शिमला। मौसम विभाग के अनुसार एक नवंबर से हिमाचल समेत पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में अक्टूबर माह में अत्यधिक वर्षा हुई। अक्तूबर महीने में हिमाचल में 56.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में एक और दो नवंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, तीन और चार नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार एक नवंबर से हिमाचल समेत पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आएगा। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह से राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। वहीं, बारिश और बर्फबारी की संभावना से उपचुनावों की जीत के जश्न में मौसम का खलल पड़ सकता है।  दो नवंबर को मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान का परिणाम घोषित होगा।

शहरों का तापमान

शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 7.0, भुंतर 6.2, कल्पा 0.9, धर्मशाला 10.8, ऊना 11.5, नाहन 14.1, पालमपुर 9.0, सोलन 5.7, मनाली 2.8, कांगड़ा 11.4, मंडी 8.7, बिलासपुर 10.5, हमीरपुर 9.4, चंबा 8.4, डलहौजी 8.0, कुफरी 8.0, जुब्बड़हट्टी 10.6 और पांवटा साहिब 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंबा में अधिकतम तापमान 24.9, केलांग 10.5, डलहौजी 4.0, धर्मशाला 21.6, कांगड़ा 26.9, भुंतर 25.0, हमीरपुर 27.0, ऊना 30.0, सुंदरनगर 27.6, बिलासपुर 28.0, शिमला 19.0, सोलन 25.3 और नाहन 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

अक्तूबर में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बरसे बादल

वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में अक्टूबर माह में अत्यधिक वर्षा हुई। अक्तूबर महीने में हिमाचल में 56.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 106 फीसदी अधिक थी। एक से 31 अक्तूबर तक जिला मंडी में सामान्य बारिश दर्ज की गई। वहीं, जिला हमीरपुर में भारी बारिश हुई। बाकि जिलों में भी अत्यधिक वर्षा हुई।  शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इससे पहले वर्ष 2004 में अक्तूबर महीने में 92.8 मिलीमीटर वास्तविक बारिश दर्ज हुई थी। उसके बाद इस वर्ष अक्तूबर में सबसे अधिक 56.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वर्ष 2005 और 2020 में सामान्य से कम बारिश हुई थी।

दो नवंबर से दारचा से आगे नहीं जाएंगे वाहन  

वहीं, सर्दी का मौसम और बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने 2 नवंबर से मनाली-सरचू मार्ग में दारचा के आगे सिविल वाहनों के जाने पर रोक के आदेश जारी किए हैं। दारचा से आगे लेह की तरफ सिविल वाहन पार नहीं हो सकेंगे। हालांकि सेना के वाहनों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि मंगलवार को ही मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। इसलिए दारचा के आगे वाहन नहीं भेजे जाएंगे। ग्रांफू से लोसर मार्ग भी वाहनों के लिए बंद किया जाएगा। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वे लाहौल-स्पीति जिले में होने वाली बर्फबारी और हिमखंड गिरने के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांगड़ा: ब्यास में दो विद्यार्थियों के डूबने की आशंका, नदी किनारे मिले कपड़े
Next: प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में नियमावली से इतर मेरिट बनाने पर डायट डीएलएड गणित स्नातक प्रशिक्षित बेरोजगारों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.