Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए
  • देहरादून

कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा कि पांच साल में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। तीन तीन मुख्यमंत्री बदल कर खुद भाजपा इस सच को स्वीकार कर चुकी है। आज दून में जनसभा करते हुए शाह ने प्रदेश की जनता से पांच साल का कार्यकाल और मांगा और कांग्रेस पर संगीन आरेाप लगाए हैं।
शाह की जनसभा के तत्काल बाद ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शाह और भाजपा पर हमला बोला। प्रीतम ने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में पीएम और शाह ने उत्तराखंड की जनता से तमाम वादे किए थे। शाह एक भी वादा बताएं जिसे पूरा किया गया हो? न किसानों को कर्ज माफ हुए, न बेरोजगारों को रोजगार मिला। डबल इंजन की सरकार बताते न थकते हैं, वो डबल इंजन तो पूरे पांच साल तक कहीं दिखा ही नहीं। भाजपा ने प्रदेश को रोल बैक की सरकार दी है। हर फैसले को सरकार ने वापस लिया और समितियों के हवाले कर दिया। भाजपा ने नया विकास कार्य तो कोई नहीं किया, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहित योजनाओं का जरूर बंद करने का काम किया। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई और केंद्र सरकार ने सहायता के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी है।
केदारनाथ आपदा के वक्त कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने छह हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। भाजपा ने केंद्र की सत्ता में आने पर उस पैकेज को भी रोक दिया था। गोदियाल ने कहा कि शाह ने कहा कि वो गड़ढ़ा भरने के लिए पांच साल का वक्त और चाहते हैं। यह हास्यास्पद है। पांच साल में भाजपा ने प्रदेश के लिए गड़ढे खोदे हैं और अब चाहते है कि प्रदेश के लिए और गहरे गडढ़े खोदे। जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा राज में राज्य में बेरोजगारी, समृद्धि, औद्योगिक हर क्षेत्र में पिछ़ड़ गया है। शाह भाजपा सरकार के जिन कामों का उल्लेख कर रहे हैं, जरा उसे प्रदेश की जनता के साथ सार्वजनिक रूप से पेश तो करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की कलई खुल चुकी है। उत्तराखंड की जनता वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई करने जा रही है।

हरीश रावत उत्तराखंड के सपूत: गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर आरोप लगाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरा। शाह द्वारा रावत जी पर अनापशनाप आरोप लगाना साबित करता है कि भाजपा नेतृत्व हरीश रावत से बुरी तरह से भयभीत है। रावत उत्तराखंड के सपूत हैं। प्रदेश की जनता रावत के प्रति इस प्रकार के व्यवहार को कतई बर्दास्त न करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कूर्माचल परिषद का सार्थक प्रयास
Next: छात्र संगठन अब आरपार की लड़ाई पर उतर आए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.