Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • व्यापारियों को लगाया 25.90 लाख का चूना
  • ऊधम सिंह नगर

व्यापारियों को लगाया 25.90 लाख का चूना

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। शहर में व्यापारी बनकर व्यापारियों से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिससे गुस्साए व्यापारी नेताओं के साथ पीड़ित ने कोतवाल को तहरीर दी है। आरोप था कि ठगी होने के बाद जांच की गई तो फिलहाल 25 लोगों की सूची बनी है। जिनसे आरोपी ने ठगी की है। व्यापारियों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार को व्यापारी नेता संजय जुनेजा के साथ पीड़ित के अलावा व्यापारी कोतवाली परिसर पहुंचे और कोतवाल विक्रम राठौर को ठगी की जानकारी दी। शिकायतकर्ता इंडियन मेडिकल एजेसी आरआर क्वाटर निवासी गुलशन कुमार बाठला ने बताया कि सिंह कॉलोनी स्थित किराएदार विकास बत्रा उनकी दुकान पर आकर आए दिन दस से बीस हजार रुपये का नगद सामान ले जाता था। धीरे-धीरे व्यापारी से रिश्ते बनने के बाद 15 सितंबर को आरोपी ने 1.93 लाख रुपये का सामान खरीदा और बेचने की बात कही। जब उधार माल देने से इनकार किया तो आरोपी ने चेक दे दिया। चेक लगाने पर बाउंस हो गया कॉल करने पर पता चला कि आरोपी द्वारा दिए गए सभी नंबर स्विच ऑफ हैं।
उन्होंने बताया कि जब जानकारी जुटाई गई तो आरोपी लगभग 20 व्यापारियों से 25.90 लाख रुपये का माल या फिर नगदी लेकर रफूचक्कर हो गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि अभी तमाम लोग ऐसे और भी हैं जिनकी 50 लाख तक की ठगी हो चुकी है। यहां तक कि आरोपी ने हरियाणा के यमुनानगर से भी लाखों की ठगी करने के बाद परिवार सहित फरार हो चुका है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीसीएल का आपदा प्रभावित वार्डों का सर्वे पूरा
Next: भतीजे के घर आए चाचा की सड़क हादसे में मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.