Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, टॉस जीतना मतलब जीत की गारंटी
  • खेल
  • राष्ट्रीय

टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, टॉस जीतना मतलब जीत की गारंटी

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2021 में अबतक सुपर 12 स्टेज में 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 17 अक्टूबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से बेहद इंप्रेस किया है, तो कुछ टीमें संघर्ष करती दिखाई दी हैं। पाकिस्तान ने जहां एक तरफ अपने खेल से हर किसी को हैरान किया है तो वेस्टइंडीज, भारत जैसी टीम के लिए टूर्नामेंट का आगाज निराशाजनक रहा है। यूएई और ओमान की धरती पर हो रहे फटाफट क्रिकेट के विश्व कप में टॉस ने बेहद अहम भूमिका अदा की है। अभी तक खेले गए 9 मुकाबलों में से आठ में जीत उसी टीम के हाथ लगी है, जिसके पक्ष में टॉस गिरा है। यानी टॉस जीतने के साथ ही टीम की जीत भी लगभग फिक्स रही है। अभी तक खेले गए 9 मैचों में से सात में टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और यह निर्णय हर बार और हर टीम के लिए सही साबित हुआ है।अगर एकाद मैच को छोड़ दे तो पहले बैटिंग करने वाली टीम स्कोर बोर्ड पर कोई बहुत बड़ा टोटल खड़ा करने में नाकाम रही है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में गेंदबाजों का बोलबाला रहा है और अबतक लो स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिले हैं। दुबई के मैदान पर तो हर टीम ने टॉस जीतने के बाद आंख बंद करके बॉलिंग का ही चुनाव किया है और नतीजा एकतरफा पक्ष में आया है। चाहे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का मैच रहा हो या फिर भारत बनाम पाकिस्तान। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूएई की धरती पर टॉस हर मुकाबले में कितना अहम किरदार निभा रहा है और यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर टॉस  का सिक्सा आपके पक्ष में उछला तो आधा मैच तो उसी समय आपकी झोली में आ जाएगा। सुपर 12 के दोनों ग्रुप की बात करें तो ग्रुप ऑफ डेथ में इंग्लैंड दो जीत के साथ नंबर एक पर मौजूद है, जबकि ग्रुप-2 में पाकिस्तान ने भारत और न्यूजीलैंड को पीटकर नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर रखा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक संपन्न, लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले
Next: अब उचित मूल्य की दुकानों पर भी बिकेंगे छोटे रसोई गैस सिलेंडर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.