Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ग्राम पंचायत कश्लोग में जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को बताया मतदान का महत्व
  • सोलन

ग्राम पंचायत कश्लोग में जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को बताया मतदान का महत्व

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर, 2021 को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी।
शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज ग्राम पंचायत कश्लोग में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। रैली में पंचायत की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के शालाघाट तथा कराड़ाघाट में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को जानकारी दी गई कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है तथा सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वस्थ लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर तथा ग्रामीण उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्योग में टी ब्रेक के दौरान बस हादसे में घायल महिला कामगार की नहीं ले रहा कोई सुध
Next: सरसों के तेल के 90% से अधिक नमूने मिलावटी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.