Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • उद्योग में टी ब्रेक के दौरान बस हादसे में घायल महिला कामगार की नहीं ले रहा कोई सुध
  • सोलन

उद्योग में टी ब्रेक के दौरान बस हादसे में घायल महिला कामगार की नहीं ले रहा कोई सुध

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
default featured image

पुलिस थाने में कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार ने खर्च उठाने का लिया था जिम्मा

2 महीने से जख्मी महिला की बेटी कर रही है देखभाल

 

आरएनएस सोलन (नालागढ़):
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के नंगल स्थित आर आर वॉटलस लिमिटेड में टी ब्रेक के दौरान बस चालक की लापरवाही से घायल हुई महिला कामगार की कोई सुध नहीं ले रहा। महिला कामगार राम प्यारी ने बताया कि उद्योग की बस को किसी अंजान चालक द्वारा अचानक से चला दिया गया था। जिस कारण बस का पहिए के नीचे उसकी टांग बुरी तरह से कुचली गई थी। पुलिस थाना नालागढ़ में इस बाबत शिकायत के दौरान कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार ने उसके ईलाज का खर्च उठाने का जिम्मा लिया था। लेकिन आज दो महीने बीत जाने के बावजूद न तो कंपनी प्रबंधन और न ही ठेकेदार ने उसे कोई आर्थिक सहायता दी। वह दो महीने से विस्तर पर पड़ी है और उसकी बेटी उसकी देखभाल कर रही है। वह चलने फिरने और कोई भी काम करने में पूरी तरह से असमर्थ है बावजूद इसके उसकी कोई सुध नहीं ले रहा।
उसके अलावा घर में कोई कमाने वाला नहीं वह उद्योग में नौकरी करके अपनी बेटी को पाल रही थी। लेकिन पिछले दो महीने से बिस्तर पर पड़े होने के कारण घर की खर्च और दवाईयां का खर्च उठाना तक मुश्किल हो गया है। उसकी मासूम बेटी घर का सारा कामकाज भी कर रही है और उसकी देखभाल भी कर रही है। राम प्यारी ने बताया कि पुलिस और संबंधित विभागों में शिकायत के बावजूद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो मजबूरन उसे आत्महत्या का रास्ता चुनना पड़ेगा।
जबकि कंपनी के एचआर का कहना है कि यह मामला ठेकेदार और पीड़ित महिला के बीच का है। किसी अंजान चालक द्वारा बस को स्टार्ट किए जाने के चलते हादसा पेश आया था। जबकि नालागढ़ थाना के जांच अधिकारी एएसआई नरेश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया गया उसे कानून जरूर सजा देगा। लेकिन इस समय महिला आर्थिक तंगी झेल रही है और पीडि़ता ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जाए। नहीं तो उसे मजबूरन आत्महत्या का रास्ता चुनना पड़ेगा क्योंकि इस मुश्किल स्थिति में उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। न तो ठेकेदार और न ही कंपनी प्रबंधन उसकी सुनवाई कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल जनपद निवासी प्रेमी युगल के पंखे से लटके मिले शव
Next: ग्राम पंचायत कश्लोग में जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को बताया मतदान का महत्व

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.