Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज में बाइक नहीं मिलने पर महिला से मारपीट
  • हरिद्वार

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर महिला से मारपीट

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

रुडकी। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि घर आकर रस्सी से गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व छोटन निवासी बुग्गावाला के साथ विवाह हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि दहेज मिलने से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हो पाए। आए दिन मामूली बातों को लेकर मारपीट करने लगे। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। विरोध पर मारपीट की जाती थी। परिजनों ने कई बार पति व अन्य ससुरालियों को समझाया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। करीब चार माह पूर्व दहेज की खातिर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि तीन जुलाई को पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोग घर आए। दहेज की मांग पूरी न होने को लेकर बातचीत की। परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। भीड़ बढ़ने पर ससुराल पक्ष से लोग मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि पति छोटन, ससुर कुरडी, सास कस्तूरी, जेठ मोतीलाल, देवर संजय, जेठानी प्रतिभा और ननद सोमन निवासी रसूलपुर बुग्गावाला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ से लटका मिला व्यापारी का शव
Next: स्कॉटलैंड को हराकर भारत और न्यूजीलैंड से आगे निकली नामीबिया की टीम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.