Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपहृत युवती से दुष्कर्म कर 6 लाख में बेचा, 3 आरोपितों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

अपहृत युवती से दुष्कर्म कर 6 लाख में बेचा, 3 आरोपितों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

रुडकी। अपहरण कर युवती से दुष्कर्म किया गया। फिर उसे छह लाख रुपये में बेच दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में उसका एक साथी भी उनके साथ हो गया था। दोनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। युवती ने आरोप लगाया कि मांगा नाम के युवक ने उससे दुराचार किया और बाद में अपने एक परिचित को छह लाख रुपए में बेच दिया। युवती का आरोप है कि उससे मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसे अपहरण करने के बाद से अलग-अलग जगह पर रखा गया और वहां हमेशा पहरा रहता था। युवती का कहना है कि किसी तरह वह छूटकर आई है। आरोप है कि 25 सितंबर की दोपहर दो बजे एक बार फिर मांगा बाइक पर सवार होकर उसके घर पर आया। वह घर में अकेली थी। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसे आतंकित करते हुए मारपीट कर दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर मांगा, राहुल निवासी ग्राम माली थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर तथा कर्मवीर निवासी ग्राम ठायकी उर्फ ढायकी थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपहरण, दुराचार, मानव तस्करी, मारपीट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उप निरीक्षक डिंपल जोशी को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दीवार तोड़ी
Next: प्रदेश में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रहा एआईएमआईएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.