Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नैनीताल जनपद निवासी प्रेमी युगल के पंखे से लटके मिले शव
  • हरिद्वार

नैनीताल जनपद निवासी प्रेमी युगल के पंखे से लटके मिले शव

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

रुड़की। ख़बर रुड़की से है जहाँ मुक्तेश्वर की रहने वाली 21 साल की एक युवती ओर एक युवक के शव पंखे से लटके मिले। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने कमरे से शव से शव निकाले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर की रहने वाली 21 साल की एक युवती अपनी बड़ी बहन के साथ पिछले डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी।
वह एक फैक्टरी में नौकरी करती थी, बुधवार को उसकी बड़ी बहन ड्यूटी पर गई थी। जबकि वह कमरे पर अकेली थी। शाम के समय आसपास के लोगों को कमरे में अनहोनी की आशंका हुई और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आवाज लगाकर कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ डाला।

जब पुलिस कमरे के अंदर गई तो युवती और एक युवक के शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और घटना की सूचना युवती की बहन को दी। सूचना मिलते ही उसकी बहन कमरे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी मूलरूप से नैनीताल जिले का रहने वाला है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 120 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: उद्योग में टी ब्रेक के दौरान बस हादसे में घायल महिला कामगार की नहीं ले रहा कोई सुध

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.