Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
rns featured image new

रुडकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रदेश सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने और कानून सम्मत कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कांग्रेस के हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर जिले में बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार सुबह कांग्रेस के जिला प्रवक्ता चौधरी सहदीप सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की। उन्होंने कहा कि सूबे की त्रिवेंद्र रावत सरकार सरकारी मशीनरी का सहारा लेकर डंडे के बल पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार के विधायक महिलाओं का यौन शोषण करते हैं, पर शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होता है। कांग्रेस यदि महिला के पक्ष में आवाज उठाती है तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। कहा कि सरकार के इन हथकंडों से कांग्रेस कार्यकर्ता घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने मांग की चार दिन पूर्व द्वाराहाट के भाजपा विधायक के खिलाफ लक्सर में प्रदर्शन करने व सरकार का पुतला जलाने के मामले में कांग्रेस के हरिद्वार जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस लेने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने जिले में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। बैठक में दिलशाद, अभिमन्यू, लोकेंद्र, रविश, अनिश, उपेंद्र, कुलदीप, नसीम, आदेश आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 लाख की सडक़ एक साल में ही क्षतिग्रस्त
Next: सट्टे की पर्चियों व 1330 रू० के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.