Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • पैदल राहगीर से टकराई मोटर साईकिल
  • सोलन

पैदल राहगीर से टकराई मोटर साईकिल

RNS INDIA NEWS 26/10/2021
rns featured image new

हादसे में मोटर साईकिल के पीछे बैठी 23 वर्षीय युवती की मौत 

आरएनएस सोलन (मानपुरा):
पुलिस थाना मानपुरा के तहत नेशनल हाईवे पर बागबानियां के समीप एक तेज रफ्तार मोटर साईकिल पैदल राहगीर से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे में बाईक के पीछे बैठी 23 वर्षीय युवती को गंभीर चोटें आईं। जिसे नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रैफर कर दिया। लेकिन युवति ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने मृतक युवति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। 
पुलिस थाना मानपुरा में दर्ज ब्यान में सुरिंद्र पाल पुत्र करतार चंद निवासी गांव राजपुरा नालागढ़ ने बताया कि वह राजपुरा ग्राम पंचायत का प्रधान है। सोमवार को करीबन 6.15 बजे जब यह बागबानियां पैट्रोल पंप के समीप मौजूद था तो नालागढ़ की तरफ से एक मोटर साईकिल तेज रफ्तार में आई जिसके पीछे एक युवती भी बैठी थी। तभी एक पैदल राहगीर सडक़ किनारे जा रहा था तो तेज रफ्तार में मोटर साईकिल का हैंडल और पीछे बैठी लड़की के पैर राहगीर से टकराए और अनियंत्रित होकर बाईक नीचे गिर गई। हादसे में पायल (23) उपाध्याय पुत्री मुन्ना उपाध्याय निवासी गांव गरखरा, जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश व बाईक चालक रिषीकेश पुत्र सुदामा निवासी गांव साहोपार, जिला डवरिया उत्तर प्रदेश को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें जख्मी हालत एक प्राईवेट गाड़ी से नालागढ़ अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। युवती की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Next: 20 हजार की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.