Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • उप निर्वाचन के सम्बन्ध में धारा-144 के तहत आवश्यक आदेश जारी
  • सोलन

उप निर्वाचन के सम्बन्ध में धारा-144 के तहत आवश्यक आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 26/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में 27 अक्तूबर, 2021 की सांय 6.00 बजे से 30 अक्तूबर, 2021 की सांय 6.00 बजे अथवा मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक कुछ गतिविधियां प्रतिबन्धित की गई हैं।
आदेशों के अनुसार 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र भवनों के 100 मीटर के दायरे में 05 अथवा इससे अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं हो सकेंगे। यह आदेश मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए पंक्तिबद्ध मतदाताओं तथा इन परिसरों के आस-पास कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। मतदान केन्द्र की 100 मीटर की परिधि में आग्नेय अस्त्रों, घातक हथियारों, पताका, डंडों और अन्य ऐसी वस्तुओं को लेकर चलने पर पूर्ण पाबन्दी रहेगी। निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सुरक्षा कर्मियों पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा।
इस अवधि में किसी भी प्रकार के प्रचार अभियान, जनसभाओं के आयोजन एवं गैर-कानूनी सभा के आयोजन पर पाबंदी रहेगी। इस अवधि में उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधि सहित 05 व्यक्ति ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे।
आदेशों के अनुसार इस अवधि में ऐसी सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा जो निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डाल सकती हों।
यह आदेश कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न नियुक्त सरकारी कर्मियों एवं एजेंसियों तथा आवश्यक सेवाएं बहाल रखने के लिए नियुक्त कर्मियों पर लागू नहीं होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोरलेन की जद में आ रहे मंदिर और मस्जिद के गेट को जेसीबी से ध्वस्त किया
Next: अर्की निर्वाचन क्षेत्र में ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.