Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की धान की फसल तबाह
  • सोलन

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की धान की फसल तबाह

RNS INDIA NEWS 25/10/2021
rns featured image new

किसानों की सैंकड़ों बीघा भूमि में भरा पानी, बर्बाद हुई धान की कटी फसल

किसानों ने प्रदेश सरकार से लगाई मुआवजे की गुहार, मक्की के बाद धान ने किये किसान बर्बाद

 

आरएनएस सोलन (बीबीएन): बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि किसानों पर कहर बनकर बरपी है। क्षेत्र में किसानों की सैंकड़ों बीघा भूमि में पानी भर गया और किसानों की खेतों में कटी पड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई। पहले मक्की की फसल को कीड़े ने खराब कर दिया और अब बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल खराब होने के कारण किसान बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। धान की कटी फसल पानी में डूब जाने के कारण अब किसान माथा पटक कर रो रहे हैं। वहीं पीड़ित किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि पहले तो मक्की की फसल तबाह हुई जिसका नुकसान किसान झेल रहे थे और अब धान की फसल खराब होने से किसान बर्बाद होकर रह गए हैं। अगर सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली तो किसानों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

शनिवार रात और रविवार को बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर कहर ढाया। खेतों में धान की फसल कटाई का काम जोरों पर था और कटी हुई फसल खेतों में पड़ी थी। बारिश और ओलावृष्टि से धान की जहां खड़ी फसल झड़ गई  वहीं खेतों में पानी भरने से कटी फसल खराब हो गई। किसानों गुरदयाल ठाकुर, रमेश चौधरी, बग्गा राम, सुबेदार महेंद्र पाल, चौधरी वतना राम, योगराज, सतविंद्र सैणी, बलबंत सिंह, तरसेम चौधरी ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। सैंकड़ों बीघा भूमि में पानी भर जाने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि पहले मक्की की फसल को कीड़े ने बर्बाद कर दिया अब धान की फसल खराब होने से किसान बर्बादी की कगार पर आ खड़े हुए हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि किसानों के नुकसान का आंकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों को थोड़ी राहत मिल पाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस ने गोगी गिरोह के 4 लोगों को पकड़ा, हथियार बरामद
Next: मुख्यमंत्री ने आपदा राहत में सहयोग की अपील की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.