Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • मांगल तथा बेरल में लोगों को बताया वोट का महत्व
  • सोलन

मांगल तथा बेरल में लोगों को बताया वोट का महत्व

RNS INDIA NEWS 25/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर, 2021 को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी।

शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिवष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल (कन्धर) तथा राजकीय उच्च पाठशला बेरल में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व से अवगत करवाया। छात्रों का बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा पड़ोस में अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट की भी जानकारी दी गई।
स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से बखालग, पिपलूघाट दाड़लाघाट तथा शालाघाट में लोगों को वोट के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, विद्यालयों के अन्य अध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन हार्डकोर नक्सली मारे गये, हथियार भी बरामद
Next: केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.