Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दिसंबर तक प्रत्याशियों के टिकट फाइनल करेगी कांग्रेस : हरीश रावत
  • ऊधम सिंह नगर

दिसंबर तक प्रत्याशियों के टिकट फाइनल करेगी कांग्रेस : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
harish rawat

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस दिसंबर तक प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर देगी। संगठन में इसकी चर्चा हो चुकी है। कहा बागियों की भी पार्टी में वापसी होगी, लेकिन जरूरत के हिसाब से। पूर्व सीएम ने दावा किया जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। 2022 में कांग्रेस की राज्य में सरकार बनेगी।
रविवार को देहरादून जाते समय विधायक आदेश चौहान के निवास पर रुके। रावत ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। जनता कांग्रेस को इतने विधायक देगी कि पार्टी पूरे पांच साल तक आत्मविश्वास से सरकार चलाएंगी। पार्टी में बागियों के वापसी के सवाल पर रावत ने कहा कि राज्य में भाजपा ने जब से दल बदल कराया है तब से सरकार चल नहीं पाई। राज्य को स्थिरता नहीं दी। भाजपा ने राज्य में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। जिससे प्रदेश की जनता का खासा नुकसान हुआ। बोले, भाजपा न तो खुद स्थिरता ला पाई और न ही कांग्रेस को स्थिर रहने दिया। हमको जिनकी जरूरत थी वो ले आए हैं। अब जिसकी जरूरत समझेंगे उसी को ही पार्टी में वापस लेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत मंत्री हरक सिंह रावत की माफी मांगने के प्रकरण के सवाल पर चुप्पी साध गए। इसके बाद रावत ने ग्राम निवारमंडी स्थित गिरीराज सिंह के घर जाकर उन्हें ढांढस बंधाया। मंगलवार को रावत अन्य मृत बच्चों के घर जाएंगे। मौके पर डॉ. एमपी सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र बिट्टू, सुखदेव सिंह, जाकिर हुसैन, सर्वेश चौहान, मोइन, सुल्तान भारती, सुखवीर भुल्लर, राहुल बंटी, हिमांशू, दूल्हे खा, इख्तियार बब्लू, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पूतनिक-वी वैक्सीन से एचआईवी का खतरा, इस्तेमाल पर लगी रोक
Next: छात्रा के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.