Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त होना चाहते हैं हरदा
  • उत्तराखंड

पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त होना चाहते हैं हरदा

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पंजाब की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का आग्रह किया है। हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हैं। ऐसे में वह अब पंजाब कांग्रेस प्रभारी के तौर पर खुद की सेवाएं देने में असहज महसूस कर रहे हैं। जिससे वह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उत्तराखंड में भी पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा के साथ ही चुनाव है। रावत ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के बारे में चर्चा की है। उन्हें राज्य में आई प्राकृतिक आपदा के बारे में जानकारी दी है। कहा कि वह जल्द कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेंगे।

इसके बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर बताया कि वह पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज वह बड़ी ऊहापोह से उबर पाए हैं। एक तरफ जन्मभूमि के लिए उनका कर्तव्य है और दूसरी तरफ कर्मभूमि पंजाब के लिए उनकी सेवाएं हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्थितियां जटिल होती जा रही है, क्योंकि ज्यों-ज्यो चुनाव नजदीक आएंगे, दोनों जगह पूर्ण समय देना पड़ेगा। उत्तराखंड में बेमौसम बारिश ने जो कहर ढाया है, वह हृदयविदारक है। वह कुछ जगह जा पाए हैं, जबकि वह सभी जगह जाना चाहते थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि कर्तव्य पुकार, मुझसे कुछ और अपेक्षाएं लेकर खड़ी हुई है। वह जन्मभूमि के साथ न्याय करें तभी कर्मभूमि के साथ भी न्याय कर पाऊंगा। इसके साथ ही रावत ने समर्थन देने के लिए पंजाब कांग्रेस और वहां के लोगों का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, संतों, गुरुओं की भूमि, नानक देव और गुरु गोविंद सिंह की भूमि से उनका गहरा भावनात्मक लगाव है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह नेतृत्व से प्रार्थना करें कि उन्हें पंजाब के दायित्व से मुक्त कर दिया जाए ताकि वह उत्तराखंड को पूर्ण रूप से समर्पित रह सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर लौटे अमित शाह, राहत कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू
Next: कोरोना की जंग में वैक्सीनेशन एक अरब पार से देश ने रचा इतिहास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.