Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नारायणबगड़ में दो लोग मलबे में दबे
  • चमोली

नारायणबगड़ में दो लोग मलबे में दबे

RNS INDIA NEWS 20/10/2021
rns featured image new

चमोली। नारायणबगड़ ब्लॉक के डुंग्री गांव में दो लोग मंगलवार देर शाम को पहाड़ी से अचानक आये मलबे की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबे हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे के लगभग गांव के दो लोग पानी का नल ठीक करने गांव से निकले। देर शाम को पहाड़ी से आये मलबे की चपेट में आ गये। अपर जिला अधिकारी राजस्व की टीम के साथ नारायण बगड़ समेत पिंडर के इलाके में पहुंच गये हैं। एडीएम ने बताया कि तहसीलदार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ , समेत राजस्व निरीक्षक डुंग्री गांव में पहुंच कर लापता दोनों लोगों की तलाश में जुटी है। मंगलवार से ही नारायणबगड़, थराली, देवाल ब्लाक के गांव घुप्प अंधेरे में हैं। संचार व्यवस्था भी ठप पड़ी है। इलाके में बिजली, संचार व्यवस्था बाधित होने से डुंग्री की घटना की जानकारी बुधवार को जिला प्रशासन को मिल पाई। बुधवार को डुंग्री के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत ने प्रशासन को किसी तरह घटना की जानकारी भेजी। बताया कि ग्राम सभा डुंग्री के तोक आल्यु तोक में मंगलवार की सांय को बारिश से क्षतिग्रस्त पानी की लाइन को ठीक करने गांव के दो लोग गए थे। पहाड़ी से मलबा आने से दोनों मलबे में दब गये हैं। जिसमें भरत सिंह नेगी (48) पुत्र स्व. गुमान सिंह और बीरेंद्र सिंह नेगी (33) पुत्र स्व किशन सिंह नेगी शामिल हैं। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से तहसील थराली से प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई थी लेकिन भारी मात्रा में मलबा आने के कारण दोनों युवकों को खोजा नहीं जा सका था। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। युवकों की खोजबीन का कार्य जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने किए बाबा केदार के दर्शन
Next: स्मैक के साथ बाइक सवार दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.