Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी करने वाला सौरभ उर्फ कछुआ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी करने वाला सौरभ उर्फ कछुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/10/2021
default featured image

हरिद्वार।  नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी कर लाखों रूपए ऐंठने वाले कछुआ को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बीते वर्ष टिबड़ी निवासी दुर्गा प्रसाद ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए देहरादून नगर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मे में दिल्ली निवासी सौरभ कौशिक उर्फ कछुआ, मनोज कुमार, सोमेश पंत व दीपक को नामजद करते हुए दुर्गा प्रसाद ने आरोप लगाया था कि दिल्ली कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दो लाख रूपए लिए गए। नौकरी नहीं मिलने पर जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसके साथ गालीगलौच कर रहे हैं। धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में दर्ज मुकद्मे की जांच उप निरीक्षक राहुल कापड़ी कर रहे थे। लॉकडाउन के चलते दुर्गा प्रसाद ने जांच के दौरान बार बार देहरादून जाने में असमर्थता जताते हुए मामले को हरिद्वार पुलिस को स्थानांतरित करने की मांग पर विवेचना रानीपुर कोतवाली पुलिस को सौंपी गयी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गयी।  मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ कौशिक उर्फ कुछुआ की गिरफ्तारी के लिए कई बार दिल्ली में उसके ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन शातिर कछुआ पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने पर एसआई विकास रावत, कांस्टेबल पंकज देवली व सत्येंद्र यादव ने गली नंबर 3 गंगा विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया।    
कोतवाली प्रभारी कुंदनसिंह राणा ने बताया कि कार्मिक विभाग दिल्ली, अध्यापक व नर्स आदि पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारी से ठगी करने वाला सौरभ कौशिक हमेशा सूटेड बुटेड रहता था तथा राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञों व गणमान्य लोगों के साथ फोटो खिंचवा कर बेरोजगार युवाओं को विश्वास दिलवाता था कि उसकी सरकार व प्रशासन में अच्छी पहुंच है। बेरोजगार युवाओं को लगता था कि अभियुक्त सौरभ कौशिक उनकी नौकरी लगवा सकता है। नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दे कर रूपए लेता था। जिसमें आधे रूपए नौकरी लगवाने से पहले व आधे बाद में देने को कहता था। जिससे बेरोजगार युवा उसके झांसे में आ जाते थे।  इसी कारण झांसे में व बिश्वास मे लेकर अभियुक्त सौरभ कौशिक युवाओं से कार्मिक बिभाग दिल्ली, अध्यापक,व नर्स के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर  पैसे  लेता था। कई युवाओं से ठगी कर चुका सौरभ कौशिक फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर अब तक लाखों रूपए बेराजगारों से अपने खाते में मंगवा चुका है। आरोपी के खिलाफ थाना गोकुलपुरी दिल्ली में कई मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरिक्षक कोतवाली रानीपुर, सीआईयू प्रभारी, हेड कांस्टेबल सीआईयू सुन्दर लाल, कांस्टेबल उमेश, कांस्टेबल वसीम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत बागेश्वर आने जाने वालों के लिए ये सड़क मार्ग हैं चालू
Next: वाहन खाई में गिरा, रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित 5 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.