Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आसमान से बरसी मौत, वज्रपात ने दादा-पोता सहित 4 की ली जान
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात ने दादा-पोता सहित 4 की ली जान

RNS INDIA NEWS 20/10/2021
rns featured image new

रांची (आरएनएस)।  झारखंड में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के बीच बीती रात आसमान से मौत बरसी। पलामू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में वज्रपात से दादा-पोता सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल है, जिसे मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
पहली घटना नीलांबर-पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) प्रखंड की हरतुआ पंचायत के अमवा गांव की है, जहां शाम करीब छह बजे एक दुकान से कुछ सामान खरीदने के बाद घर लौट रहे 65 वर्षीय कर्मदेव मांझी और उनका 10 वर्षीय पोता राजन कुमार अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांगी गांव की है, जहां बीती शाम बारिश के बीच नदी पार कर घर लौट रहीं तीन महिलाएं श्रमिक वज्रपात की चपेट में आ गईं। इनमें से कुंती देवी और राधा देवी की मौत हो गई, जबकि मनती देवी जख्मी हो गईं।
वज्रपात के लिहाज से झारखंड अत्यंत संवेदनशील है। इस वर्ष जून से लेकर अब तक राज्य में वज्रपात से 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के अलग-अलग इलाकों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार दिनों में ही सात लोगों की जान वज्रपात से जा चुकी है। आज ही जामताड़ा थाना क्षेत्र के चाकड़ी गांव में हुए बज्रपात में एक बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरकारी आंकड़े के अनुसार, झारखंड में पिछले नौ वर्षो में 1,568 लोगों की मौत आसमानी बिजली की चपेट में आने से हुई है। झारखंड सरकार ने राज्य में वज्रपात को प्राकृतिक आपदा घोषित कर रखा है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली से मुंबई जा रही एक्ट्रेस से फ्लाईट में हुई छेड़छाड़
Next: टमाटर और प्याज के साथ कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.