Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश सरकार ने यदि राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। यह बात मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जीओ जारी करने के बावजूद 13 जिलों में चिह्नीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए समिति तक गठित नहीं की गई। उन्होंने सभी से भू कानून लागू करने की मांग को लेकर 30 अक्तूबर को गांधी पार्क में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बलबीर नेगी ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व पूरण सिंह लिंगवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों को गुमराह करने का काम करना बंद करें। बैठक में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
बैठक का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल व अध्यक्षता प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने की। इस दौरान चन्द्र किरण राणा, वेद प्रकाश शर्मा, रामलाल खंडूड़ी, विक्रम भंडारी, सुरेश नेगी, रुकम पोखरियाल, रामपाल, गम्भीर मेवाड़, पूरण सिंह लिंगवाल, सतेन्द्र नोगाई, सुमन भंडारी, विनोद असवाल, प्रभात डन्डरियाल, दिवाकर उनियाल, विकास रावत, अम्बुज शर्मा, जबर सिंह, मोहन सिंह, शकुंतला रावत, सरोज रावत, सुलोचना भट्ट, देवेश्वरी रावत, शान्ति शर्मा, पुष्पा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश के चलते गौलानदी पर बना करोड़ों की लागत से बना पुल क्षतिग्रस्त
Next: पैराफिट से गिरकर ट्रक चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.