Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भारी बारिश के चलते गौलानदी पर बना करोड़ों की लागत से बना पुल क्षतिग्रस्त
  • नैनीताल

भारी बारिश के चलते गौलानदी पर बना करोड़ों की लागत से बना पुल क्षतिग्रस्त

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
default featured image

हल्द्वानी। भारी बारिश के चलते गौलानदी पर बना करोड़ों की लागत का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ चोरगलिया सहित नैनीताल-सितारगंज सड़क से संपर्क टूट गया है। फिलहाल, गौलापार जाने वाले वाहनों को काठगोदाम या किच्छा होते हुए जाना पड़ेगा। बीते देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते पुल को नुकसान पहुंचा है। गौर हो कि पुलिस प्रशासन ने यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुल का एक टुकड़ा नदी में जा समाया है, बाकी पुल कभी भी भरभरा कर गिर सकता है। पुल के टूटने से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार के कई ग्रामीण इलाकों के अलावा काठगोदाम बाईपास और नैनीताल सहित चोरगलिया सितारगंज का संपर्क कट गया है। ऐसे में गौलापार के लोगों को हल्द्वानी आने के लिए 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर हल्द्वानी आना पड़ेगा। वहीं, देर रात से हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर है। रसिया नाला ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई घर बह गए हैं। गनीमत रही कि समय रहते घर लोगों ने खाली कर दिया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि गौला पुल पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। निचले इलाके के कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। सिटी मजिस्ट्रे रिचा सिंह का कहना है कि भारी बारिश से गौला नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गौला पुल का एप्रोज क्षतिग्रस्त हो गया है और जाने के लिए बिलकुल ही रास्ता नहीं है। प्रशासन ने पुल को सील कर दिया है। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी टीम मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं। जलस्तर जैसे ही कम होगा पुल को दुरुस्त किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा खोली, बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा फिलहाल स्‍थ‍गित
Next: राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.