Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेगी राज्य सरकार
  • रुद्रप्रयाग

शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेगी राज्य सरकार

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना में सेवा के दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जिले में आगामी 11 व 16 नवंबर को शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रदेश सरकार ताम्रपत्र के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करेगी। विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य गांवों का प्रदेश है। यहां प्रत्येक पांचवे परिवार से एक व्यक्ति भारतीय सेना से जुड़ा है। उत्तराखंड सैनिकों का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां की सैनिक पृष्ठभूमि को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पांचवां धाम के रूप में सैन्य धाम बताया है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सैनिकों व उनके हितों के प्रति गंभीर है। वन रैंक, वन पेंशन सहित अन्य कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बताया कि सैनिकों को सचिवालय में कार्य के लिए पास बनाने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 अक्तूबर से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान प्रदेश के शहीद 1700 शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में जिला सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार (सेवानिवृत्त) अनुसूया सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में लगभग आठ हजार सैनिक वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। देश की सीमा की रक्षा करते हुए जनपद के 52 वीर सैनिक शहीद हुए हैं। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि आगामी 11 व 16 नवंबर को जिले के वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक राय सिंह रावत, शेर सिंह कंडारी, हरी सिंह, सीडीओ नरेश कुमार, सीओ गणेश कोहली, एचसी हटवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवनाला में फंसे 30 पर्यटकों को निकाला
Next: अतिवृष्टि के कारण गोशाला टूटी, दो भैंसों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.