Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • मौसम बदल रहा है अपने स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें : डा0 छाया
  • पौड़ी
  • स्वास्थ्य

मौसम बदल रहा है अपने स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें : डा0 छाया

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। इन दिनों जिस तरह से मौसम बदल रहा है ऐसे में हर किसी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर में तेज धूप व सुबह-शाम हल्की ठंडक रही, और फिर लगातार बारिश होने से ठंडक एकदम से बढ़ गई है। इस तरह का मौसम आपकी तबीयत नासाज कर सकता है। ऐेसे में हमें अपना ख्‍याल रखना बहुत जरूरी है।
ऐसे में डाक्‍टर की सलाह मानना बहुत जरूरी है। हमारे संवाददाता ने वरिष्‍ठ फिजिशियन डा छाया पैन्‍यूली भट्ट से बात की। उन्‍होंने बताया कि तापमान में आ रहे बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर होने लगती है, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। ऐसे वक्त पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पीने का पानी भी साफ होना चाहिए और अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने के साथ ही सिर को भी ढककर रखना चाहिए। खांसी, कोल्ड व फ्लू होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

बच्चों को लेकर रहें सचेत
मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। रायपुर अस्पताल के चिकित्साधीक्षक एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पीएस रावत ने बताया कि इस दौरान बच्चों के खानपान व पहनावे पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को ठंडे पानी से न नहलाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। खुले बदन न सुलाएं। रात में ठंड लगने पर चादर ढक दें। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक की सलाह से तुरंत दवा लें।

ये बरतें सावधानी
इस मौसम में संक्रमण का खतरा होता है इसलिए ऐसे में पहनावे पर खास ध्यान देना चाहिए और जहां तक हो सके हल्के गर्म कपड़े पहनें।
खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और अधिकतम पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
ठंडे पदार्थों का सेवन बिल्‍कुल न करें ताकि आप वायरल बुखार से बचे रहें।
अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें।
सुबह की सैर के साथ योग भी अच्छा व्यायाम होता है। बदलते मौसम में नियमित योग करना चाहिए।
मौसम बदलने पर खासी और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे पीडि़त मरीज को रोजाना भाप लेने के साथ नमक मिले गुनगुने पानी से गरारा करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आपको किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो तत्‍काल अपने नजदीकी चिकित्‍सक से सम्‍पर्क करें और दवा का सेवन करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोल्डर की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची सवारों की जान
Next: मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक मोर्चा ने मरीजों को बाँटे फल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.