Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: भारी बारिश से घरों में घुसा मलवा, मार्ग बंद, जनजीवन अस्त व्यस्त
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: भारी बारिश से घरों में घुसा मलवा, मार्ग बंद, जनजीवन अस्त व्यस्त

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारी वर्षा से अल्मोड़ा में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से नगर एवं आसपास के कई मार्ग मलवा आने से बाधित रहे। दुगालखोला मुहल्ले में कई रास्ते बह गये हैं। लोगों का अपने घरों से ही आवागमन टूट गया है। भारी वर्षा के कारण लोगों ने पूरी रात जाग कर बिताई। मार्गों व घरों में पानी व मलुवा आने से अफरा तफरी का माहौल रहा। कई मकानों में दरारें आ गई व पानी के स्रोत निकल आए। पुलिस लाईन के पास कई जगह मलवा आने से सामान्य यातायात प्रभावित रहा। बोस अकेडमी स्कूल के पास चारों तरफ रास्ते बन्द गये हैं। यह मार्ग दुगालखोला के अलावा माल गांव को भी जोड़ता है। 

 

मार्गों में भूस्खलन के कारण आसपास के भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। दुर्गा मन्दिर के पास एक आवासीय भवन के नीचे पहाड़ टूटने से भवन स्वामी ने रात्रि में ही घर खाली कर दिया। करबला के पास भवनों के ऊपर मलवा आ गया है। नालियों के साफ ना होने से लोगों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं नवीन कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा को जाने वाला मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा नवीन कलेक्ट्रेट प्रांगण भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सभी मार्ग समय से दुरस्त करवाए जाय जिससे सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने ली सीएम धामी और रक्षा राज्य मंत्री भट्ट से फोन पर उत्तराखंड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी
Next: उत्‍तराखण्‍ड में बारिश का कहर जारी, अब तक 24 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.