Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • स्वीप कार्यक्रम के तहत दी ईवीएम तथा वीपीपैट की जानकारी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत दी ईवीएम तथा वीपीपैट की जानकारी

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

जलाणा, पलोग तथा मांझू में बताया वोट का महत्व

आरएनएस ब्यूरो सोलन।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर, 2021 को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी।
शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जलाणा, पलोग, तथा मांझू में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों का बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा पड़ोस में अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट की भी जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
उन्होंने कहा कि स्वीप टीम द्वारा गत दिवस 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मतदान केन्द्र 24-नवगांव, 28-रौड़ी-1, 30-सयार, 31-दाड़ला, 35-कून, 40-घनागुघाट, 54-बखालग-2, 42-हनुमान बड़ोग, 46-डिनन तथा 56 चम्यावल में लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगह-जगह पर बंद राजमार्ग खुलने का इंतजार करते रहे यात्री
Next: कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बड़ा हादसा होने से टला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.