Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • जस्सू खड्ड के पानी के बहाव से बर्बाद हो रही है किसानों की जमीन
  • सोलन

जस्सू खड्ड के पानी के बहाव से बर्बाद हो रही है किसानों की जमीन

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
default featured image

जस्सू खड्ड का जल्द से जल्द हो तटीकरण: बबलू पंडित

आरएनएस सोलन(बद्दी):

इंटक अध्यक्ष बबलू पंडित ने अपनी टीम के साथ एक बार फिर दून विधानसभा क्षेत्र के आठ गावों का तूफानी दौरा कर वहां के किसानों का हाल जाना। वहीं दून विधानसभा के इन गांव से बहने वाली जस्सू खड्ड के तटीकरण के लिए बबलू पंडित व किसानों ने सरकार से मांग उठाई है। बबलू पंडित के कहा कि जस्सू खड्ड माजरू, जोडिय़ा, नंदपुर, डुमनवाला, खैरावाला, रोत्तावाला, ठेडा व स्नेड़ सहित आठ गांव की भूमि का कटाव करके नुकसान पहुंचाती है। हर बार बरसात में किसानों को उपजाऊ भूमि से हाथ धोना पड़ रहा है। पंडित ने कहा कि जस्सू खड्ड के नजदीक 150-200 किसानों की लगभग 400 बीघा जमीन आती है। जिसमें 10-20 बीघा उपजाऊ जमीन खड्ड में समा चुकी है। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। लेकिन कई बार मांग उठाने के बाद भी जस्सू खड्ड के तटीकरण की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
वहीं किसानों सहित बबलू पंडित ने दून के विधायक व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि शीघ्र ही जस्सू खड्ड का तटीकरण किया जाए अन्यथा लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाऐंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस मौके पर इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, बीबीएन महासचिव महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, बीओसीडब्ल्यू बीबीएन अध्यक्ष लायक राम, सूरज शर्मा, तरसेम लाल, महेंद्र पल सोनू, सतपाल शर्मा, सोमनाथ शर्मा, विकास धीमान, सोहन लाल, मुकेश धीमान, विजेंदर सिंह, भाग सिंह, दिनेश, मोहमद वसीर, इस्माइल खान, रमन शर्मा, भगत राम, बाल किशन जोगिंदर जोडिय़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

सडक़ के साथ सिवरेज का निर्माण भी किया जाए : हेमराज ठाकुर

इंटक की उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में गांव नंदपुर से डुमनवाला तक  सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ निर्माण के साथ नंदपुर पंचायत के लोगों को सीवरेज लाइन की भी जरूरत है। वहीं उन्होंने मांग की है कि सडक़ निर्माण के साथ सीवरेज लाइन यहां बिछनी चाहिए ताकि बरसात के समय जलभराव के कारण सडक़ पर पानी न जमा हो पाए। उन्होंने संबंधित विभाग व सरकार से मांग उठाई है कि सडक़ के साथ साथ सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य भी करवाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब बद्दी में भी होगी धान की फसल की खरीद
Next: एक माह के लिए आगे बढ़ाई प्रदेश में कोविड बंदिशें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.