Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन
  • अल्मोड़ा

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
default featured image

अल्मोड़ा। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के हवालबाग प्रक्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक फसलों व जैवसुदृढीकृत फसलो का खाद्य व पोषण सुरक्षा में महत्व विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वैज्ञानिक डा. आशीष कुमार सिंह द्वारा विश्व खाद्य संस्था की स्थापना व विश्व खाद्य दिवस के आयोजन की पृष्ठभूमि से संबंधित जानकार प्रदान करने से हुयी। तत्पश्चात संस्थान के वैज्ञानिक डा. महेन्द्र भिन्डा द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक व क्षमतावान फसलों का खाद्य व पोशण सुरक्षा में महत्व व डा. राजेश खुल्बे द्वारा जैवसुदृढीकृत फसलों का पोषण सुरक्षा में महत्व विषयों पर व्याख्यान दिये गये जिनमें वैज्ञानिकों द्वारा पारंपरिक फसलों तथा आधुनिक शोध तकनीकों से विकसित जैवसुदृढीकृत फसलों के समायोजन से देश में खाद्य व पोषण सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने की दिशा में भाकृअनुप द्वारा किये जा रहे शोध प्रयासों की जानकारी साझा की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने विश्व खाद्य दिवस की महत्ता बताते हुये कुपोषण की समस्या से जूझने की दिशा में भारत सरकार व भाकृअनुप द्वारा विभिन्न अभियानों व परियोजनाओं के माध्यम से किये जा रहे प्रयासों तथा सम्मुख चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि भारतवर्ष ने खाद्यान्न उत्पादन में अभूतपूर्व प्रगति की है तथा वर्तमान में हम कई जिन्सों का निर्यात भी कर रहे हैं परन्तु अभी भी सभी को अनाज उपलब्ध करवाना एक चुनौती बना हुआ है। साथ ही वर्तमान समय की आवश्यकता है कि अब पोषण सुरक्षा को अधिक महत्व दिया जाये। विशिष्ट अतिथि गिरीश भट्ट, निदेशक (फसल विज्ञान), भाकृअनुप, नई दिल्ली, द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य व पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गयी। कार्यक्रम का समन्वयन डा. आशीष कुमार सिंह एवं डा. राजेश खुल्बे द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम रहीम को उम्रकैद की सजा व 31 लाख का जुर्माना
Next: भारी बारिश के अलर्ट पर चारधाम जा रहे 300 वाहन वापस लौटाए

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.