Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सर्दी के मौसम में इस बार भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा
  • राष्ट्रीय

सर्दी के मौसम में इस बार भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में इस बार भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित होती है। दृश्यता कम होने के कारण सुरक्षित रेल परिचालन बड़ी चुनौती होती है। इस वजह से प्रत्येक वर्ष काफी संख्या में ट्रेनें रद करनी पड़ती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक 31 जोड़ी ट्रेनें निरस्त करने की घोषणा की है। कानपुर शताब्ती व गोरखपुर हमसफर सहित कई ट्रेनों के फेरे कम करने की घोषणा की गई है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पहले से योजना बनाकर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कोहरे के कारण निरस्त करने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। इससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार दूसरी ट्रेनों या किसी और विकल्प पर ध्यान दे सकें। मौसम के हिसाब से निरस्त ट्रेनों के चलाने या फिर इनकी अवधि बढ़ाने के बारे में फैसला लिया जा सकता है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकते हैं।
रविवार को छोड़कर सप्ताह में अन्य सभी दिन चलने वाली नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी 23 दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। कुल 21 जोड़ी ट्रेनों के फेरे में कमी की गई है। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस सिर्फ शनिवार व रविवार को चलेगी। वहीं, लिच्छवी एक्सप्रेस, हटिया सुपरफास्ट, आगरा इंटरसिटी सहित 31 जोड़ी ट्रेनें निरस्त करने का फैसला किया गया है। कुछ ट्रेनों की यात्रा गंतव्य से पहले समाप्त हो जाएगी जबकि कई के मार्ग में बदलाव किया गया है।
नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, आनंद विहार-हटिया सुपरफास्ट, आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस।

दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं

ट्रेन-किस दिन नहीं चलेगी

कैफियत एक्सप्रेस- बुधवार व शनिवार
भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस- बुधवार
श्रमजीवी एक्सप्रेस- मंगलवार
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस- बुधवार
महाबोधि एक्सप्रेस-मंगलवार
वैशाली एक्सप्रेस-बुधवार
सप्त क्रांति एक्सप्रेस- बृहस्पतिवार
स्वतंत्रता सैनानी एक्सप्रेस-शुक्रवार
दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस-शुक्रवार
विक्रमशिला एक्सप्रेस-बुधवार व शुक्रवार
सत्याग्रह एक्सप्रेस-शुक्रवार
आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस-शुक्रवार
काशी विश्ववनाथ-बुधवार, शुक्रावार व रविवार
आनंद विहार टर्मिनल-कामख्या एक्सप्रेस- शुक्रवार, रविवार व मंगलवार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल सितंबर में
Next: सुरक्षाबलों ने एलइटी के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक समेत दो आतंकी मार गिराया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.