Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल सितंबर में
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल सितंबर में

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्‍ल्‍यूसी) की बैठक में शनिवार को राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने के मांग उठी। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने बैठक के बाद कहा कि पार्टी में सभी की राय है कि राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। समाचार एजेंसी आरएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ने एकजुट होकर उन्हें अध्यक्ष बनाने को लेकर सहमति व्यक्त की। अब यह उनके ऊपर है कि वह ऐसा करेंगे या नहीं। सभी की राय है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। इस बीच राहुल गांधी का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है।
सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अध्यक्ष बनने के अनुरोध पर राहुल गांधी ने कहा कि वो इसपर विचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं से विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता की जरूरत है। कुछ नेताओं ने कहा कि चुनाव तक उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। बता दें कि 2019 के आम चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं।
कांग्रेस कार्यसमिति ने शनिवार को फैसला किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल सितंबर में होगा। सीडब्ल्यूसी की लगभग पांच घंटे की लंबी बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी सहित विभिन्न नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने आग्रह किया।  सीडब्ल्यूसी के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल सितंबर में होगा। केसी वेणुगोपाल के अनुसार सीडब्ल्यूसी ने संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम को मंजूरी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दलित व्‍यक्ति की हत्‍या के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल
Next: सर्दी के मौसम में इस बार भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.