Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर में बनेगी ध्यान गुफा, आरतोला से जागेश्वर मार्ग पर लगेंगे संस्कृति को दर्शाने वाले बोर्ड
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर में बनेगी ध्यान गुफा, आरतोला से जागेश्वर मार्ग पर लगेंगे संस्कृति को दर्शाने वाले बोर्ड

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर प्रबंधन समिति की बैठक आज जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जागेश्वर प्रबंधन कार्यालय जागेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आरतोला से जागेश्वर तक मार्ग के दोनों तरफ यहां की संस्कृति के साइन बोर्ड लगाया जाए ताकि लोगों को यहां की संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि यहां पर ध्यान गुफा के लिए स्थान का चयन कर एक ध्यान गुफा बनाई जाय जिससे पर्यटक आकर्षित हो सकें। जिलाधिकारी ने बैठक में महिला समूह के माध्यम से पूजा सामग्री बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक समिति का गठन कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की जाए जिससे मंदिर के आसपास के क्षेत्र को साफ़ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर लोगों की आरटीपीसीआर की जाए ताकि कोरोना को रोका जा सके।
                                इस बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इन बिन्दुओं में मंदिर समूह को श्रद्धालुओं के दर्शन समय-सारणी में परिर्वतन, मंदिर समूह के अन्तर्गत कर्मचारियों व बारीदार पुजारियों की उपस्थिति हेतु इलैक्ट्रानिक पंचिग मशीन तथा पहचान पत्र की व्यवस्था, मंदिर प्रवेश द्वार पर अराजक तत्वों व मादक पदार्थों के सेवन करते पाये जाने वाले लोगों की जांच हेतु एक एल्कोमीटर तथा चेकिंग व्यवस्था, मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टिगत सी0सी0टी0वी0 कैमरों की मरम्मत व निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु ईन्वटर की व्यवस्था, जागेश्वर मंदिर समूह में मोबाईल नेटवर्क व इन्टरनेट की सुचारू व्यवस्था, सोलर लाईट की मरम्मत व सी0सी0टी0वी0 कैमरों व लाईट के तार भूमिगत करने का कार्य व नये पुजारियों को पुजारी सूची में शामिल करने की चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रबंधक जागेश्वर मंदिर समिति ज्योत्सना पंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टॉयलेट का गेट समझकर खोल दिया ट्रेन का एग्जिट डोर और आगे बढ़ गया, बच्चे की दर्दनाक मौत
Next: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कुमाऊँ इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट में 23 अक्टूबर को बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.