Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
  • देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
21 (1)

8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया

सीएम ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये की घोषणाएं, कहा हर घोषणा हो रही पूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को किच्छा विधानसभा में 8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया।

घोषणाएं:
मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएं करते हुए कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सिडकुल को दी गई 1 हजार एकड़ भूमि पर जल्द ही उद्योगों की स्थापना की जाएगा। इससे बङी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।  किच्छा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की भव्य प्रतिमा के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। राजकीय हाई स्कूल को उच्चीकृत कर राजकीय इंटर कॉलेज बनाया जाएगा। किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अपग्रेड किया जाएगा। खुरपिया फार्म में प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए भारत सरकार से बात कर रहे हैं। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में ही ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम जल्द शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने किच्छा में 10 किमी आंतरिक मार्गों का निर्माण और सामुदायिक केन्द्र व वृद्धाश्रम के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

आमजन को राहत देने का काम कर रही राज्य सरकार
  मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरे मुख्य सेवक की भूमिका निभाने के बाद हमारी सरकार लगातार ही जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा लंबे समय से चली आ रही आशा कार्यकत्रियों की मांग को पूरा करते हुए उनके मानदेय के अन्तर्गत ₹ 1000 और प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹ 500 दिए बढ़ाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा मलिन बस्तियों को आने वाले 3 साल में मालिकाना हक मिले इस पर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने गांव के विकास में अहम योगदान निभाने वाले ग्राम प्रधानों का मानदेय ₹ 3500 तक  बढ़ाया  है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखण्ड से भावनात्मक लगाव
     मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा ,स्वास्थ्य , पर्यटन , व्यापार , उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिंदुस्तान का नंबर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं अपितु सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायकराजेश शुक्ला,सौरभ बहुगुणा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन
Next: मामूली विवाद को लेकर चले लात घूसे, ईंटे और लोहे की पाईपें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.