Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक की हत्या के इरादे से घूम रहे दो बदमाश तमंचों के साथ गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

युवक की हत्या के इरादे से घूम रहे दो बदमाश तमंचों के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

काशीपुर। एक युवक की हत्या करने के लिए घूम रहे दो बदमाशों को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने सेल्समैन के साथ लूट की घटना को अंजाम देना कुबूल किया। बदमाशों के कब्जे से सेल्समैन से लूटी गई करीब 21 हजार की नगदी भी बरामद की है।
मंगलवार की रात एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पुष्प विहार कॉलोनी में दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहल्ला अल्ली खां निवासी नदीम और काली बस्ती निवासी फुरकान बताया। पुलिस के अनुसार दोनों ने बताया कि उनका महेशपुरा निवासी एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। वह उसी को जान से मारने के लिए ढूंढ रहे थे। दोनों ने काजीबाग में गंगे बाबा रोड स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन प्रमोद कुमार से लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी कुबूल की। पुलिस ने सेल्समैन से लूटा गया बैग, 20 हजार 900 की नगदी तथा आधार कार्ड बरामद किया है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बदमाश नदीम पर कई मुकदमे पहले भी दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसआई नवीन बुधानी, एसआई रविंदर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दीवान बोरा, महेंद्र डंगवाल, गिरीश कांडपाल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, विनय यादव, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, गिरीश कांडपाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना भर्ती के नाम पर आधा दर्जन युवकों से लाखों रुपये की ठगी
Next: गोपेश्वर में होगा मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का ग्रांड फिनाले

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.