Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • दिव्यांग विद्यार्थियों की मुश्किलें हल करने के लिए होर्डिंग का सहारा
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग विद्यार्थियों की मुश्किलें हल करने के लिए होर्डिंग का सहारा

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

आरएनएस शिमला। कानून और नियम दिव्यांग विद्यार्थियों के पक्ष में होने के बावजूद दिव्यांग विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पेश आने वाली रोज़ की मुश्किलों के समाधान के लिए कैंपस में दो बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का ब्यौरा दिया गया है। डिसेबल्ड स्टूडेंट्स एंड यूथ एसोसिएशन (डीएसवाईए) ने इसका स्वागत किया है।

विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें दिव्यांग विद्यार्थियों से रोज शिकायतें आ रही थीं कि उनके अधिकारों को लेकर कानून एवं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को जागरूक करने के लिए कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार से परिसर में यह होर्डिंग लगाने का अनुरोध किया था। कुलपति के आदेश पर यह कदम उठाया गया।

उदाहरण के लिए कुछ विभाग दिव्यांग विद्यार्थियों से फीस जमा कराने को कहते हैं। जबकि प्रो. श्रीवास्तव की जनहित याचिका पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 2015 में पहली कक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक सभी पाठ्यक्रमों में दिव्यांग विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। 

विश्वविद्यालय ने  वर्ष 2015 से ही पीएचडी कक्षाओं तक दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा निशुल्क कर दी थी। अब होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर, इक्डोल, सांध्य कालीन शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में दिव्यांग विद्यार्थियों को कोई भी फीस नहीं देनी है।

दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिख पानी में असमर्थ दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में राइटर को लेकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन से काफी मुश्किलें पेश आती थीं। हाईकोर्ट, केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आदेश है कि यदि परीक्षा आयोजित करने वाला विभाग संबंधित दिव्यांग विद्यार्थियों को राइटर नहीं उपलब्ध कराता है तो भी किसी भी शैक्षणिक योग्यता वाले राइटर को परीक्षा में लिखने के लिए ला सकते हैं।

हाईकोर्ट में प्रो. अजय श्रीवास्तव की जनहित याचिका पर फैसला आने के बाद विश्वविद्यालय ने 2014 में इस बारे में अधिसूचना भी जारी की थी। इसके बावजूद कानून के विरुद्ध जाकर हर बार परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को एक कक्षा जूनियर और दूसरे विषय से संबंधित राइटर लाने को कहा जाता है। अब सूचना बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी शैक्षिक योग्यता का राइटर दिव्यांग व्यक्तियों की परीक्षा में लिख सकता है। उन्हें 3 घंटे की परीक्षा में एक घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है।

इसी तरह पीजी कक्षाओं तक दिव्यांग विद्यार्थियों को 5% आरक्षण और एमफिल तथा पीएचडी में हर विभाग में हर वर्ष एक सीट अतिरिक्त दिए जाने के बारे में भी बोर्ड में सूचना लिखी गई है। उन्हें हॉस्टल से कैंपस तक लाने और शाम को वापस छोड़ने के लिए निशुल्क वाहन की सुविधा भी दी जा रही है।

डिसेबल्ड स्टूडेंट्स एंड यूथ एसोसिएशन के संयोजक मुकेश कुमार और सह संयोजक सवीनाजहां ने इसके लिए कुलपति का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब दिव्यांग विद्यार्थियों की दिक्कतें कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी सही जानकारी एक जगह पर उपलब्ध रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुंचे दन्या, शहीद लांसनायक दिनेश सिंह कैड़ा के नाम पर 10 किमी लम्बी सड़क का किया अनावरण
Next: यूपी में ऑनर किलिंग में युवक की पत्थर मारकर की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.