Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गैंग के तीन सदस्य किए गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गैंग के तीन सदस्य किए गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र ने संचालित आप्रेशन क्रेकडाउन के तहत एसओजी को आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले एक सक्रिय गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस दौरान टीम ने मौके से पांच लाख रुपये की नगदी और सट्टा रजिस्टर सहित पांच मोबाइल बरामद किए हैं। डीआईजी ने बताया कि आरोपी सट्टे का लेनदेन एप के माध्यम से करते थे। बरामद रजिस्टर में अब तक दो करोड़ लेनदेन का लेखा-जोखा भी बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं गुंडाएक्ट में कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी नीलेश आंनद भरणे ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की मौजूदगी में सट्टा कांड का खुलासा किया। डीआईजी ने बताया कि सूचना पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने नानकमत्ता स्थित एक अनाज मंडी में छापामार कार्रवाई की।
मौके से दहला रोड नानमकत्ता निवासी रजत सोनकर, प्रतापुर नंबर नौ निवासी पिंकू कुमार उर्फ हुड्डा और बाला जी मंदिर के समीप रहने वाले रमनदीप सिंह उर्फ रमन को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी ने मौके से पांच लाख रुपये की नगदी, तीन आईपीएल सट्टा रजिस्टर, कॉपी पेन और पांच मोबाइल बरामद किए। डीआईजी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी सरगना के इशारे पर पूरे जिले में सट्टा का धंधा संचालित करते हैं।
बरामद रजिस्टर में आईपीएल में प्रारंभ होने से अब तक दो करोड़ रुपये तक के लेनदेन का ब्यौरा मिला है। इस मौके पर एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार के अलावा एसओजी की टीम मौजूद थी।
कुमाऊं में सट्टा गैंग दे चुका है दस्तक
पिछले दो माह के आंकड़ों पर नजर डाले तो कुमाऊं में सट्टा गैंग अपनी दस्तक दे चुका है। पिछले दो माह के अंदर नैनीताल पुलिस ने 19 सट्टा गैंग गिरोह के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी करते हुए दस लाख रुपये की नगदी बरामद की थी। 28 सितंबर को किच्छा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए नौ लाख रुपये की नगदी बरामद की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित देवदार के 39 स्लीपर से भरा लोडर पकड़ा, चालक फरार
Next: वन विभाग ने लगाए पिंजरे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.